Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बे ओवल टेस्ट में कावेम होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज की जोरदार वापसी

होज ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया और 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन से बचते हुए टेस्ट मैच को बचाने की उम्मीद कायम रखी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 575 रन बनाए थे।

20 Dec 2025

बे ओवल टेस्ट में कावेम होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज की जोरदार वापसी

माउंट माउंगानुई। कावेम होज की शानदार नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर के जवाब में जोरदार वापसी की है। अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को बे ओवल में दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए। हालांकि मेहमान टीम अब भी न्यूजीलैंड से 194 रन पीछे है। होज ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया और 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन से बचते हुए टेस्ट मैच को बचाने की उम्मीद कायम रखी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 575 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन बिना विकेट गंवाए 110 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन जैकब डफी ने जॉन कैंपबेल को आउट कर अच्छी शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया। कैंपबेल अपने ओवरनाइट स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा, लेकिन होज ने नौ गेंदों में तीन चौके लगाकर रन गति बढ़ाई। इसके बावजूद पहले घंटे में ही डफी ने एक और सफलता हासिल करते हुए ब्रैंडन किंग को 63 रन पर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद होज और तेविन इमलाच ने दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की। होज ने अपना अर्धशतक पूरा किया और लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 206 रन पहुंच गया। लंच के बाद माइकल रे ने इमलाच (27) को आउट कर 66 रन की साझेदारी तोड़ी। इसके बाद एलिक अथानेज़ ने होज का साथ निभाया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। अथानेज 50 से पांच रन पहले एजाज पटेल की गेंद पर आउट हुए। यह घरेलू मैदान पर पटेल का 22 टेस्ट मैचों में पहला विकेट था।

इसके बाद होज और जस्टिन ग्रीव्स ने अहम मौकों पर चौके लगाते हुए टीम को 300 रन के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने नई गेंद लेते ही दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वेस्टइंडीज की जोड़ी ने चाय तक स्कोर 4 विकेट पर 310 रन पहुंचा दिया। चाय के बाद होज और ग्रीव्स ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ बल्लेबाज़ी जारी रखी। हालांकि, डैरिल मिचेल की अंदर आती गेंद पर ग्रीव्स एलबीडब्ल्यू हो गए।

इसके बाद एजाज पटेल ने कप्तान रोस्टन चेज़ को सिर्फ 2 रन पर आउट कर दिया। होज एक बार मिड-ऑफ पर कैच होते-होते बचे, लेकिन एंडरसन फिलिप के साथ उन्होंने पारी को संभाले रखा। दिन के खेल की आखिरी गेंद पर होज ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

न्यूजीलैंड: पहली पारी 575/8 घोषित (डेवोन कॉनवे 227, टॉम लैथम 137; जस्टिन ग्रीव्स 2/83)

वेस्टइंडीज: पहली पारी 381/6 (कावेम होज 109*, ब्रैंडन किंग 63; जैकब डफी 2/79, अजाज़ पटेल 2/94)

न्यूजीलैंड को अब भी 194 रनों की बढ़त हासिल है, लेकिन कावेम होज की पारी ने मुकाबले में वेस्टइंडीज की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बे ओवल टेस्ट में कावेम होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज की जोर
होज ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया और 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन से बचते हुए टेस्ट मैच को बचाने की उम्मीद कायम रखी ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News